BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 29, 2021

लोकायुक्त की कार्रवाई : नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

 



जबलपुर। जबलपुर नगर निगम परिसर में आज लोकायुक्त ने रिश्वतखोर अतिक्रमण दल प्रभारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथोंं गिरफ्तार कर लिया। दल प्रभारी अतिक्रमण की कार्रवाई न करने के लिए एक मकान मालिक ने रुपयों की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद पीडि़त ने लोकायुक्त में शिकायत की। मामले की बारीकी से छानबीन करने के बाद लोकायुक्त की टीम आज नगर निगम परिसर पहुंची और लोकायुक्त दल प्रभारी उमेश सोनी को रंग लगे हुए नोट लेते गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त दिलीप डाड़वाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी दुर्गेश चौधरी ने शिकायत की थी कि जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी उमेश सोनी उनसे लगातार रिश्वत की मांग कर रहे है।

्रपंजाब नेशनल बैंक कॉलोनी में है मकान
जानकारी अनुसार फरियादी दुर्गेश चौधरी का पंजाब नेशनल बैंक में मकान है। जिसका करीब तीन फुट हिस्सा अतिक्रमण में आ रहा था। जिसका सेटलमेंट करने के लिए दल प्रभारी उमेश सोनी लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद पीडि़त की शिकायत पर लोकायुक्त ने तय प्लान के साथ दुर्गेश को रंग लगे हुए नोट दिए और जैसे ही आज ननि परिसर में पीडि़त ने दल प्रभारी को वह नोट दिए। लोकायुक्त ने उमेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment